चित्रकूट जनपद के मानिकपुर ब्लााक के खोह ग्राम पंचायत मे 2 दिसम्बर, बघौडा ग्राम
पंचायत मे 3 दिसम्बर, खुटहा ग्राम पंचायत मे 4 दिसम्बर तथा कर्वी ब्लाक के डिलौरा ग्राम
पंचायत मे 5 दिसम्बर, अमानपुर मे 6 दिसम्बर, बनकट ग्राम पंचायत मे 7 दिसम्बर, कालूपुर व
कोलगदहितय मे 11 दिसम्बर को लोगो को ग्राम पंचायत जागरूकता योजना के विषय मे
जानकारी देने के लिए जागरूकता बैठके आयोजित की गयीं। बैठको मे मुख्य रूप से अपनी
पंचायत को बाल हितैषी तथा महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाने के लिए चर्चा की गयी।
