विश्व पर्यावरण दिवस 2025 जागरूकता माह के श्रंृखला पर लोगो को संवेदित करने के लिए विश्व युवक केन्द्र, नई दिल्ली एवं जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति चित्रकूट के संयुक्त तत्वाधान मे एक माह का पर्यावरण जागरूकता अभियान श्रंृखला चलायी जा रही है। जिसके अन्र्तगत जनपद चित्रकूट के विकासखण्ड मानिकपुर के ग्राम पंचायत सरैयां के मजरा घाटी कोलान मे रैली निकाल कर गा्रमवासियो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम मे कर्वी नगर के जे.एम. सिंह बालिका इण्टर कालेज, कर्वी मे रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा रैली निकालकर समाज को पर्यावरण जागंरूकता का यह सन्देश दिया कि यदि भविष्य को बचाना है तो पर्यावरण की रक्षा करनी होगी और वृक्ष अवश्य लगाना होगा।
