*चाइल्ड ट्रैफिकिंग डे पर चित्रकूट रेलवे स्टेशन में भव्य जागरूकता मार्च, बाल सुरक्षा के लिए उठे कदम*
अंतर्राष्ट्रीय चाइल्ड ट्रैफिकिंग डे के अवसर पर आज चित्रकूट रेलवे स्टेशन परिसर में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन अलायंस की सहयोगी संस्था जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति, चित्रकूट ने रेलवे सुरक्षा बल चित्रकूट, चाइल्ड लाइन चित्रकूट और स्टेशन मास्टर चित्रकूट के सहयोग से एक जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल तस्करी के खिलाफ आमजन को सतर्क करना और बच्चों की सुरक्षा के लिए समाज को जागरूक बनाना रहा।
कार्यक्रम समन्वयक आदित्य मिश्रा ने रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों को विश्व मानव दुर्व्यपार दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को लोगों को मानव तस्करी के बारे में जागरूक करने के यह दिवस मनाया जाता हैं। “रेलवे स्टेशन पर बाल तस्करी की घटनाएं रोकने के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। जन सहयोग से ही इस पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।”
मार्च के दौरान स्टेशन पर पोस्टर, बैनर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को बाल तस्करी की पहचान और उससे बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। यात्रियों को बताया गया कि यदि किसी बच्चे की गतिविधि या स्थिति संदिग्ध लगे, तो तुरंत 1098 (चाइल्डलाइन) या रेलवे पुलिस को 18001027222 पर सूचित करें।प्रतिभागियों ने “बचपन को बचाओ”, “बाल तस्करी रोको, बच्चों को मौका दो” “बाल तस्करी को ना कहें”, “हर बच्चा है खास”, “सुरक्षित बचपन, सशक्त राष्ट्र” जैसे नारों के साथ यात्रियों और आम लोगों को जागरूक किया गया।
*यह कार्यक्रम न केवल बाल तस्करी के खिलाफ एक सशक्त आवाज बना, बल्कि समाज में बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत की।*
