राष्ट्रीय बालिका दिवस राष्ट्रीय बालिका दिवस अभियान 2024 के क्रम मे आज दि0 24/01/2024 को उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्व0 रघुवीर प्रसाद कन्या इण्टर कालेज, पहाडी मे संस्था जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति चित्रकूट, वात्सल्य, लखनउ तथा फोरम फार एडवान्सिंग वुमन एजेन्डा के संयुक्त तत्वाधान मे किया गया। इस कार्यक्रम के अन्र्तगत बालिकाओं तथा किशोरियो को पाॅच अलग अलग ग्रुप मे बाट कर टास्क दिया गया प्रथम ग्रुप की फैसिलेटर चित्रा गुंप्ता ने किशोरियो पर आधारित जीवन कौशल तथा डिजिटल लर्निग और वोकेशनल कौेशल पर समझ विकसित करते हुए सभी प्रतिभागियो को बताया कि जीवन कौशल हमे व्यक्तिगत तथा समाजिक जीवन मे नैतिक विकास, समय प्रबंधन, आत्म उन्नत जीवन जैसे क्षेत्रो मे सफल होने पर हमारी मदद करता है। आदित्य मिश्रा द्वारा द्वितीय ग्रुप को फैसीलेट करतंे हुए जीवन कौशल तथा डिजिटल लर्निग और वोकेशनल कौशल पर विस्तार से बताते हुुए कहा कि डिजिटल लर्निग जो आनलाइन लर्निग के अन्र्तगत आती है महामारी के बाद से काफी लोकप्रियता हासिल की है। डिजिटल संसाधनो का उपयोग करने मे हमे बहुत सावधानी बरतना चाहिए अगर इनका उपयोग सावधानी पूर्वक नही किया गया तो हमे नुकसान भी उठाना पड सकता है इसलिए हमे इससे सम्बन्धित कानूनो की जानकारी बहुत ही आवश्यक है। प्रधान अध्यपिका वन्दना गुप्ता द्वारा बालिका दिवस के उपलक्ष्य मे पास्को अधिनियम के बारे मे बालिकाओ को बताया सभी प्रतिभागियो को एक एक गुब्बारा दिया गया। गुब्बारे के उपर न्यूज पेपर की हेडलाइन्स जो पास्को अधिनियम तथा 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियो पर हो रहे शोषण से सम्बन्धित थी। प्रतिभागियो को पास्को एक्ट तथा महिलाओं से संबंधित कानून की जानकारी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम देते हुए बताया कि यदि कोई आप के साथ अभद्र व्यवहार करता है तो आप उसका विरोध करें और तुरंत इस घटना की जानकारी अपने माता पिता को दे साथ ही महिला हेल्प लाइन 181 या 1090 पर भी सूचित करे। इसमे आपकी जानकारी गुप्त रखकर आरोपी पर तुरंत कार्यवाही की जायेगी।। उपरोक्त पाॅंचो ग्रुप की गतिविधियो के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था सचिव शंकर दयाल ने हम अपनी लडकियो को पढा लिखा कर इतना सशक्त बनाये कि उन्हे अपने हर अधिकारो की जानकारी हो और वह अपने अधिकारो के लिए लड़ सके। लडकियो ंका विवाह 18 वर्ष से पहले न करें उन्हे पढ़ने लिखने का भरपूर मौका दे आज के समय मे लडकिया लडको से हर क्षेत्र मे आगे हैं। बाल संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह ने सभी ग्रुप के विजेता प्रतिभागियो को क्राउन लगाकर सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम के अन्त मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाडी के डा0 विनोद सिंह तथा अनिल सिंह ने कन्या भ्रूण हत्या के विषय मे विस्तार पूर्वक बताया तथा लडकियों द्वारा पोस्टर बैनर के साथ बाल विवाह, बाल यौन शोषण के जागरूकता नारा लगाते हुए रैली निकाली। कार्यक्रम मे बाल संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से उा0 विनोद सिह, डा0 सुधीर सिंह तथा वि़द्यालय के अध्यापक राजकरन गुप्ता, चित्रा गुप्ता, रजनी, अनुराधा, पवन सहित लगभग 500 छात्राए उपस्थित रही।
None